11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, धरना स्थल पर बन रहा भोजन

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, धरना स्थल पर बन रहा भोजन
1 minute read
Google source verification
Roadways employees strike continues

फलोदी (जोधपुर). राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रोडवेज बसों की चक्काजाम हड़ताल रविवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रही। इसी बीच फलोदी डिपो के कर्मचारियों द्वारा आगार वर्कशॉप के समक्ष शुरू किया गया धरना रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। मदनगोपाल विश्नोई, हीराराम, बाबूलाल शर्मा, पूनाराम थोरी, अशोक खत्री, अर्जुनसिंह यादव सहित अन्य कर्मचारी धरने पर बैठे। रोडवेज कर्मचारी राज्य कर्मचारियों के समान सातवां वेतनमान, वेतन, भत्ते व पेंशन देने, रिक्त पदों को भरने, नई बसें चलाने, बकाया पेंशन एवं अन्य भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों पर २७ जुलाई को हुए समझौते को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है।

Roadways employees strike continues

हड़ताल के दौरान फलोदी आगार की बसों के पहिए थमे रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें मजबूरन निजी बसों में यात्रा करनी पड़ रही है। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल अब बेमियादी होने से हड़ताली कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया तथा अपना पड़ाव धरना स्थल पर ही डाल दिया है। इन कर्मचारियों ने अपना भोजन भी धरना स्थल पर ही पकाना शुरू कर दिया है।