4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Holidays 2025: त्‍यौहारों में बच्‍चों की मौज, दशहरा से दीपावली तक… कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? जानें

School Holidays 2025: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अक्टूबर माह में कुल 13 दिन का अवकाश घोषित किया है।

2 min read
Google source verification
कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? (फोटो सोर्स- Dreamstime)

School Holidays 2025: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अक्टूबर माह में कुल 13 दिन का अवकाश घोषित किया है। वजह है दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहार जिन पर इस बार भरपूर छुट्टियां मिल रही हैं।

कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? (फोटो सोर्स- Dreamstime)

School Holidays 2025: स्कूल शिक्षा विभाग ने अक्टूबर माह में कुल 16 दिन का अवकाश घोषित किया है। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई से थोड़ा विराम मिल जाएगा और त्योहारों का आनंद उठाने का पूरा मौका मिलेगा।

कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? (फोटो सोर्स- Dreamstime)

School Holidays 2025: बता दें कि छुट्टियां 29 सितम्बर से ही शुरू हो गई हैं। विभाग ने दशहरा और दीपावली को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों का कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया था। दशहरा पर्व पर बच्चों को लगातार छह दिन का अवकाश मिल रहा है। 29 सितम्बर से लेकर 4 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इस तरह यदि परिवार चाहे तो बच्चों के साथ पूरे सात दिन तक त्योहार का आनंद ले सकते हैं।

कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? (फोटो सोर्स- Dreamstime)

School Holidays 2025: दीपावली पर्व पर भी बच्चों को बड़ी सौगात मिली है। दीपावली के लिए 20 से 25 अक्टूबर तक छह दिन का अवकाश घोषित है। इसके बाद 26 अक्टूबर को रविवार है। यानी इस बार दीपावली पर भी बच्चे लगातार सात दिन तक मस्ती कर सकेंगे।

कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? (फोटो सोर्स- Dreamstime)

School Holidays 2025: अक्टूबर माह में दो ऐसे मौके भी हैं जहां छात्र-छात्राएं चाहें तो एक-दो दिन का और अवकाश लेकर लंबे समय तक छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं।