17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prakashutsav :गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

कोटा. गुरुद्वारा साहब गुमानपुरा में रविवार को गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा परिसर में दीवान सजाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रन्थ साहब के समुख मत्था टेका। हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन व कथा कर संगत को निहाल किया। वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतह जैसे जयकारे गुंजायमान होते रहे। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु आए। चंडीगढ़ वाले ज्ञानी अमरीक सिंह ने प्रवचन दिए, वहीं दरबार साहब अमृतसर के हजूरी रागी हरविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहब गुमानपुरा के गौरव सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हजूरी रागी जत्थों ने तुम दया करो मेरे साईं.., गुरु रामदास राखो शरणाई..., तहि प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखै भवलयो, वह प्रगट्यो मरद अगमड़ा वरियाम एकेला, वाह-वाह गुरु गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला..., मैं हूं परम पूरब कउ को दासा, देखन आयो जगत तमासा...सरीखे कई शबद सुनाकर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में सेन्ट्रल श्री गुरुसिंह सभा के प्रधान तरुमीत सिंह बेदी भी शामिल हुए। गुरुद्वारा प्रधान बलजीत सिंह, सचिव सुखजीत सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने जत्थों व बेदी का सिरोपा भेंट कर समान किया।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Neeraj Gautam

Jan 07, 2025

सजा दीवान

किया शबद कीर्तन

उमडे श्रघ्दालु

चखा लंगर

सेवा कर हुए निहाल