14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

77 वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में भव्य आयोजन, परेड झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

77 वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने भव्य समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झांकियों और देशभक्ति गीतों के बीच पूरा लखनऊ राष्ट्र प्रेम, एकता और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jan 26, 2026

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता के अद्भुत रंग में रंगी नजर आई। विधान भवन के सामने आयोजित मुख्य समारोह में परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति के गीत, अनुशासित परेड, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य झांकियों ने गणतंत्र दिवस को यादगार बना दिया।

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

समारोह की सबसे प्रभावशाली झलक परेड के रूप में देखने को मिली। भारतीय थल सेना की विभिन्न रेजिमेंटों की टुकड़ियों ने अपने ब्रास बैंड के साथ अनुशासित कदमताल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। 

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

विद्यार्थियों की सहभागिता बनी मुख्य आकर्षण

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भागीदारी ने विशेष रंग भरा। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ के ब्रास बैंड ने अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। सेंट जोसेफ कॉलेज की छात्राओं, अटल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा विभिन्न राजकीय और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सधे कदमों के साथ मार्च पास्ट कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

परेड ने दिया अनुशासन और साहस का संदेश

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

सीएमएस अलीगंज द्वारा प्रस्तुत ‘शिक्षित बेटियां’ थीम ने समाज में शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। 

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

सीएमएस गोमती नगर के बैंड द्वारा बजाई गई ‘सारे जहाँ से अच्छा’ की धुन ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। ‘हम होंगे कामयाब’, ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ और ‘वंदेमातरम’ जैसे गीतों पर दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

लखनऊ पब्लिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने “विकसित भारत” की अवधारणा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें आत्मनिर्भर भारत और प्रगति की प्रेरक झलक दिखाई दी।

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देश की संस्कृति, परंपरा और भविष्य की झलक प्रस्तुत की।

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

समारोह में प्रस्तुत झांकियों ने “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” की अवधारणा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

उत्तर प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, पीएसी की 32वीं और 35वीं वाहिनी, महिला पीएसी बल, प्रांतीय रक्षा दल और एनसीसी कैडेटों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इस वर्ष विशेष आकर्षण हरियाणा पुलिस का दस्ता रहा, जिसकी सहभागिता ने अंतरराज्यीय सहयोग और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया। परेड के दौरान बजते देश भक्ति धुनों और सधी हुई चाल ने दर्शकों को गौरवान्वित कर दिया।

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

सेना, पुलिस, पीएसी, एनसीसी व स्कूली बच्चों की भव्य परेड और राष्ट्रभक्ति के गीतों ने बांधा समां

 लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

मुख्य समारोह में परंपरा के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्र ध्वज फहराया और सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के उल्लास से भर उठा।