
12 मीटर लम्बे पुल के निर्माण का कार्य समाजवादी सरकार ने प्रारम्भ किया था। लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के सत्ता में आने पर इसका काम रोक दिया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलायें, बुजुर्ग और नौजवान मौजूद थे।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के पंद्रह महीने का कार्यकाल विकास विरोधी रहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार के विकास कार्य के उद्घाटन का उद्घाटन करना ही भाजपा सरकार की एकमात्र उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में अनेक विकास योजनाओं में अवरोध उत्पन्न करने का कार्य केन्द्र की भाजपा सरकार करती रहती थी। भाजपा सरकार को अखिलेश यादव द्वारा किये गये विकास कार्यों के लिये धन्यवाद देना चाहिए। उत्तर प्रदेश में अवस्थापना विकास की बेहतरी के लिये समाजवादी सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किये थे। जिसे आज भी जनता याद कर रही है।

लखनऊ मेट्रो को अनापŸिा प्रमाण पत्र और गाजियाबाद में एलीवेटेड सड़क के संचालन में भी अडंगा लगाने का काम केन्द्र की भाजपा सरकार ने किया था। पिपराघाट पुल भी भाजपा की केन्द्र सरकार की वजह से ही लटका था।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा अखिलेश यादव के कामों से डरी है। वह समाजवादी सरकार के समय हुए कामों की बराबरी नहीं कर पा रही है। इसलिए वह अखिलेश के कामों को ही अपना बताकर अपनी लाज बचाती है। जनता में इसके लिए भाजपा की हंसी उड़ रही है।