5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डकैतों के गढ़ से आया 50 लाख की रंगदारी का फोन, व्यापारी सुरक्षा को लेकर चिंतित

बुंदेलखंड में एक बार फिर डकैतों ने अपनी दस्तक दे दी है।

2 min read
Google source verification
 mahoba

महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में स्थित शंकर फिलिंग स्टेशन पर जिला पूर्ति अधिकारियों की टीम जांच करने गयी थी। तभी वहां पर खजुराहो फिलिंग स्टेशन कबरई के मालिक राधेलाल गुप्ता पेट्रोल पंप पर पहुंचे हुए थे।

 mahoba

अचानक राधेलाल गुप्ता के मोबाइल पर 7800647337 से फ़ोन पर 50 लाख की फिरौती की मांग की गई। मोबाइल पर 50 लाख की फिरौती 24 घंटे में उपलब्ध न करने पर जान से मारने की धमकी मिलते ही राधेलाल गुप्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई है। आपको बता दे कि पूर्व में भी राधेलाल गुप्ता का 12 दिसंबर 2000 को कबरई जाते समय बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

ये भी पढ़ें

image
 mahoba

करीब 8 दिन बाद पुलिस बामुश्किल राधे लाल गुप्ता को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कर पाई थी। यही वजह है कि पेट्रोल पंप मालिक और उनका परिवार दहशत के साये में रात गुजारने को मजबूर है। राधेलाल गुप्ता प्राइवेट गनर को लेकर घर में बैठ बदमाशो की गिरफ्तारी की राह देख रहे है। 

 mahoba

इस पुरे मामले को लेकर एएसपी वंशराज यादव ने बताया कि महोबा के एक पेट्रोल पंप व्यापारी किसी काम के सिलसिले में श्रीनगर थाना के शंकर फिलिंग स्टेशन पर आए हुए थे। तभी एक बदमाश के द्वारा मोबाइल पर 50 लाख की फिरौती की मांग की गई है।

 mahoba

पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की सुरक्षा घर पे तैनात की गई है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल नो0 की जांच की जा रही है।