
भारत में हिंदू धर्म में वट वृक्ष की बहुत महत्ता है। ब्रह्मा, विष्णु, महेश की त्रिमूर्ति के रूप में वट, पीपल और नीम को पूजा जाता है, बरगद को ब्रह्मा समान माना जाता है। इतना ही नहीं अनेक व्रत और त्यौहारों में वटवृक्ष की पूजा भी की जाती है।

थिमम्मा मरममानु दुनिया का सबसे विशाल बरगद का पेड़ है आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित है। थियम्मा मरियमनू के नाम से जाने वाला ये पेड़ कुल 4.721 वर्ग एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। साल 1989 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने इसे दुनिया के सबसे बड़े बरगद के पेड़ का दर्जा मिला था।

ग्रेट बनयान ट्री पश्चिम बंगाल, कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस इंडियन बॉटनिक सेंटर में स्थित ग्रेट बनयान ट्री के नाम से मशहूर यह बरगद है ये का पेड़। ये लगभग 250 साल पुराना माना जाता है और इसका कुल क्षेत्रफल 4.67 एकड़ है।

कबीरवाद क्षेत्रफल में 4.33 वर्ग एकड़ में फैला यह बरगद का पेड़ गुजरात के भरूच जिले में नर्मदा किनारे, कबीरवाद आइसलैंड में स्थिति है। इस बरगद के पेड़ को भी देश में सबसे बड़े पेडों में गिना जाता है।

डोड्डा अलाडा मारा बंगलूरू के रामोहल्ली में स्थित इस बरगद के पेड़ को 400 साल पुराना बताया जाता है।

पिल्लामारी तेलंगाना के महबूबनगर जिले में यह पेड़ 800 साल पुराना माना जाता है।