10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Samsung यूजर्स के लिए आया मोबाइल डाटा बचाने वाला एप, फ्री में करें डाउनलोड

Samsung कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक मोबाइल एप लॉन्च
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 25 Feb 2018, 4:18 PM IST

Samsung Max

Samsung कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसकी सहायता से सैमसंग यूजर्स अपने मोबाइल फोन का इंटरनेट डाटा बचा सकते हैं। सैमसंग के इस एप को सैमसंग मैक्स नाम से जारी किया गया है। इस एप को फ्री में डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि फिलहाल यह एप सैमसंग के कुछ ही स्मार्टफोन्स पर काम करता है, लेकिन जल्द ही सभी हैंडसेट्स पर काम करने लगेगा। और भी काम करता है सैमसंग मैक्स एप, जानिए आगे की स्लाइड में...

Samsung Max

सैमसंग मैक्स से यूजर्स अपने डाटा बचाने समेत ही प्राइवेसी प्रोटक्शन की सुविधा भी हासिल कर सकते हैं। यह एप गैलेक्सी ए और गैलेक्सी जे सीरीज के स्मार्टफोन में प्री लोडेड आएगा। भारत के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजील, इंडोनेशिया, मेक्सिको, नाइजीरिया, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और वियतनाम आदि देशों के सैमसंग गैलेक्सी ए और गैलेक्सी जे फोन पर यह एप पहले से ही डाउनलोड होकर आएगी। बता दें कि इस समय सैमसंग यूजर्स थर्ड पार्टी एप्लीकेशन, ओपरा मैक्स का यूज कर सकते हैं।