
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Doogee ने अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। डूगी कंपनी का यह बिना बेजल वाला स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Mix 4 को नाम से पेश किया है। Doogee Mix 4 स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे और सेंसर्स को स्लाइडर से हाइड किया जा सकता है।

कंपनी ने Doogee Mix 4 में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस फोन को कंपनी ने स्लाइडर बना कर फ्रंट पैनल को पूरी तरह से डिस्प्ले बना दिया है। डूगी के इस फोन के स्लाइर के जरिए कैमरे और सैंसर्स को भी छिपाया जा सकता है।