
मोबाइल मार्केट में नोकिया के Asha सीरीज स्मार्टफोन्स एकबार फिर से आ सकते हैं। माना जा रहा है कि नोकिया की पेरेंट कंपनी एमएमडी ग्लोबल इन हैंडसेट्स को नए फीचर्स के साथ जल्द ही फिर से उतार सकती है। दरअसल, एचएम़डी ग्लोबल कंपनी जल्द ही नोकिया फोन के तहत एक बार फिर से ‘Asha’ सीरीज को उतारने की कोशिश में है।

Asha ब्रांड पहले नोकिया के पास जिसको बाद में माइक्रोसॉफ्ट को ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन माना जा रहा है कि Asha ब्रैंड को भी HMD ग्लोबल को ट्रांसफर कर दिया गया है। खबर है कि इस कंपनी ने EU IP ऑफिस में intellectual प्रोपर्टी के ट्रेडमार्क के लिए रजिस्टर किया है। इसके लिए ओरिजनली नवंबर 2011 में Asha ट्रेडमार्क EUIPO में प्रकाशित हुआ था। Asha ट्रेडमार्क मोबाइल टेलीफोन और स्मार्टफोन में इस्तेमाल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।