5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio, BSNL, Vodafone और Airtel के ये हैं एनुअल प्लान, देखें लिस्ट

Jio, BSNL, Vodafone और Airtel के सालाना प्लान्स। 365 दिनों की वैधता के साथ सबकुछ अनलिमिटेड। हर दिन के रिचार्ज से पा सकते हैं छुटकारा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 22 Mar 2019, 12:46 PM IST

jio

Jio का 1,699 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ है और इसमें हर दिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन 100 मैसेज व अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इतना ही नहीं जियो के सभी प्रीमियम ऐप्स का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं।

bsnl

जियो को टक्कर देने के लिए BSNL ने भी 1,699 रुपये एनुअल प्लान पेश किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 365 दिन की वैधता मिलेगी। साथ ही रोजाना 2GB डेटा मिलेगा।

vodafone

Vodafone ने भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए 1,499 रुपये वाला प्लान पेश किया है, जिसकी वैधता 365 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग, हर दिन 1GB डेटा और 100 मैसेज मिलेगा। साथ ही वोडाफोन प्ले, लाइव टीवी, मूवीज और म्यूजिक का भी एक्सेस फ्री मिलेगा।

airtel

Airtel ने भी 1699 रुपए का एनुअल प्लान उतारा है, जिसकी वैधता 365 दिनों की है। इसमें यूजर्स को हर दिन 1GB डेटा, 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।