
अब आप वन प्लस कंपनी का कोई भी मोबाइल फोन ईएमाई या क्रेडिट पर से नहीं खरीद सकेंगे। इस कंपनी ने क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर वन प्लस स्मार्टफोन खरीदने के लिए भारतीय ग्राहकों पर रोक लगा दी है। इस कंपनी ने अपना क्रेडिट कार्ड सिस्टम बंद कर दिया है। अब वन प्लस मोबाइल खरीदने के लिए कैश या डेबिट कार्ड से ही पेमेंट करना पड़ेगा।

खबर है कि जिन ग्राहकों ने क्रेडिट कार्ड से वन प्लस फोन खरीदे थे उनमें से कई के कार्ड से बिना उनकी जानकारी के और खरीददारी कर ली गई। इस बारे में कंपनी के कई कस्टमर्स ने मोबाइल कंपनी के फोरम पर अपना गुस्सा जाहिर किया है जिसके बाद ऐतिहाद के तौर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट बंद कर दिया गया है। वनप्लस ने कहा है कि अभी तक 143 यूजर्स ने अपने क्रेडिट कार्ड में संदिग्ध गतिविधि की बात कही है और इसकी जांच की जा रही है।