
OnePlus 6 लॉन्च हो चुका है इसके के साथ अब लोगों फोन की सेल का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले थोड़ा ठहर जाए, क्योंकि लॉन्चिंग के साथ कुछ ऑफर भी दिए गए है। इसके तहत 25000 रुपए का फायदा होगा। आइए बताते हैं कि कैसे 25000 रुपए का फायदा मिलेगा।

OnePlus 6 खरीदने के दौरान आपको ClearTrip का ऑफर मिलेगा। इसके तहत आपको होटल और फ्लाइट की बुकिंग के दौरान 25,000 रुपये तक का फायदा होगा।

इसके अलावा SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदाने पर आपको 2,000 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ ही कई बैंकों पर No Cost EMI का भी ऑप्शन दिया जाएगा।

Idea यूजर्स को 2,000 रुपए का कैशबैक और डिवाइस इंश्योरेंस मिलेगा, जबकि Servify से 12 महीने का कंप्लीमेंट्री एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलेगा। वही अमेजन प्राइम वीडियो यूजर्स को 250 रुपए का गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा।

अमेजन इंडिया और onePlus.in के अलावा Oneplus 6 को 8 pop-up स्टोर्स से बेचेगा, जो मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में होंगे।