10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MWC 2018 में सैमसंग लॉन्च करेगी ये दो खास स्मार्टफोन, देखिए खूबियां

MWC 2018 में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस लॉन्च करेगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 25 Feb 2018, 12:33 PM IST

Samsung Galaxy S9

साउथ कोरिया की मोबाइल फोन बनाने वाली मशहूर कंपनी सैमसंग MWC 2018 में अपने दो नए और खास स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स को सैमसंग गैलक्सी एस9 और गैलक्सी एस9प्लस मॉडल नेम से पेश करने जा रही है। MWC 2018 का आयोजन 26 फरवरी से किया जा रहा है। इस इवेंट में दुनियाभर की टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने नए—नए प्रोडक्ट्स पेश करने जा रही है। ये दोनों ही हैंडसेट एप आईफोन 10 , आईफोन 8प्लस और गूगल पिक्सल 2 जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाले माने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S9

सैमसंग के इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में ड्यूल अपर्चर सिस्टम दिया जा रहा है। इन दोनों में ही 12 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। सैमसंग गैलक्सी एस9 में 5.8 इंच का इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। वहीं, गैलेक्सी एस9 प्लस में 6.2 इंच का इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। हालांकी इनकी कीमत का खुलासा लॉन्चिंग इवेंट के दौरान ही किया जाएगा।