
चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो अपना नया स्मार्टफोन Vivo X21 लेकर आई है। कंपनी इसको आधिकारिक तौर पर 19 मार्च को लॉन्च कर रही है। कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इन्वाइट्स के आधार पर पता चलता है की Vivo X21 स्मार्टफोन बेजल-लेस डिस्प्ले वाला है जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।

माना जा रहा है की Vivo X21 स्मार्टफोन Vivo X20 Plus UD का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। खबर रहा है की इस हैंडसेट को मार्च महीने के अंत तक लांच करते हुए सबसे पहले चीनी बाजार में पेश किया जा रहा है।