30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi DU Visit : गले में गमछा डाल PM मोदी ने की दिल्ली मेट्रो की सवारी, देखें तस्वीरें

PM Modi DU Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 30 जून को दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में भाग लिया। समारोह में शामिल होने के लिए उन्होंने दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया। मेट्रो में पीएम के गमछे वाले स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद वह डीयू पहुंचे। जहां कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कंप्यूटर सेंटर और टेक्‍नोलॉजी सेंटर के भवन और विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनने वाले अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला रखी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 30 Jun 2023, 3:49 PM IST

1.png

PM Modi DU Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 30 जून को दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में भाग लिया। समारोह में शामिल होने के लिए उन्होंने दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया। मेट्रो में पीएम के गमछे वाले स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद वह डीयू पहुंचे। जहां कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कंप्यूटर सेंटर और टेक्‍नोलॉजी सेंटर के भवन और विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनने वाले अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला रखी।

2.png

प्रधानमंत्री मोदी स्‍टूडेंट्स के बीच दिल्ली मेट्रो में सफर कर दिल्‍ली यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में कई छात्र और छात्राओं संग बातचीत भी की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

3.png

बता दें कि पहले पीएम का सड़क के रास्ते दिल्ली यूनिवर्सिटी जाने का प्लान था। लेकिन बाद में प्लान में कुछ बदलाव हो गया। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी तक अपने इस सफर के लिए मेट्रो का सहारा लिया।

4.png

पीएम ने मेट्रो के वन कार्ड के जरिए स्टेशन पर एंट्री ली। फिर ट्रेन में बैठकर सफर किया। दिल्ली मेट्रो में प्रधनमंत्री आम लोगों के साथ बैठे और यात्रियों से बातचीत भी की। लोग भी प्रधानमंत्री को देखकर काफी खुश हुए।

5.png

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्‍ली यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां उनका सरस्‍वती वंदना के साथ स्‍वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय में उपस्थित छात्र व छात्राओं को संबोधित किया।

6.png

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर और टेक्‍नोलॉजी सेंटर और विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनने वाले शैक्षणिक ब्लॉक की आधारशिला रखी।

7.png

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्‍ली यूनिवर्सिटी का इतिहास खास है। यह सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि एक मूवमेंट है। इस यूनिवर्सिटी ने अपने लंबे इतिहास में हर आंदोलन को जिया है।

8.png

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के युवाओं को भारत का भविष्‍य बताया। प्रधानमंत्री का संबोधन खत्‍म होते ही डीयू के आयोजन परिसर में जय श्री राम के नारे गूंजने लगे।


बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय