
विगत 10 दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का समापन बुधवार को शहर की मुख्य एवं विशाल प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हो गया।

दोपहर बाद से ही शहर की प्रमुख सडक़ों में छिंदवाड़ा के महाराजा, परतला के महाराजा, लालबाग के बादशाह, मोहन नगर के राजा एवं गोलगंज के सेठ की धूम रही।

जुलूस में शामिल लोग डीजे की धुन पर जमकर थिरके।

हर तरफ उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ आतुर दिखी।

लालबाग के बादशाह, यातायात चौक होते हुए जेल तिराहा पहुंचे, वहीं पीछे से मोहननगर के राजा भी मानसरोवर कांप्लेक्स के सामने पहुंच गए।

इस दौरान भव्य आतिशबाजी हुई।

शहर एवं ग्रामीण अंचलों में स्थापित छोटी बड़ी सैकड़ों प्रतिमाएं बुधवार को भी विसर्जित की गईं।