4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Tourism: नए साल में छत्तीसगढ़ की इन 10 जगहों पर बनाए घूमने का प्लान, देखें तस्वीरें

CG Tourism: नए साल में अगर आप अपने परिवार या फिर दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे है तो छत्तीसगढ़ के ये 10 जगहें है बेहद खास। जिन्हें आप तस्वीर में देख सकते है।

3 min read
Google source verification
CG Tourism

नए साल पर कोरबा जिले में स्थित पर्यटन स्थल सतरेंगा में लोग बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। यहाँ की खूबसूरत नजारे मन मोह लेगी।

CG Tourism

वर्तमान में सतरेंगा को पर्यटन के तौर पर विकसित करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ-साथ नौका विहार की सुविधा प्रारंभ की गई थी। पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रशासन की ओर से 20 सीटर फ्लोटिंग जेटी की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। 

CG Tourism

मैनपाट का पठार और खूबसूरत वादियां यहां पहुंचते ही लोगों को रोमांचित कर देती हैं। मैनपाट में झरने और कई दर्शनीय स्थलों के साथ ही टाउ की फसल लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

CG Tourism

मैनपाट के तिब्बती समुदाय के बसे कैंप भी देखने लायक हैं। सात अलग-अलग तिब्बती कैंपों में शांति के ध्वज यहां हवा में लहराते हैं, जो अलग ही सुकून पैदा करते हैं। बौद्ध मठ,मंदिर भी यहां दर्शन के लिए हमेशा खुले रहते हैं।

CG Tourism

नए साल में बारनवापारा अभयारण्य में पर्यटक मार्ग का विस्तार किया गया है। पहले पर्यटकों को जंगल सफारी पर जाने के लिए बारनवापारा मुख्यालय तक जाना पड़ता था।

CG Tourism

बैगा टूरिस्ट रिसॉर्ट में ठहरने के लिए 3 विकल्प हैं, मिट्टी और खपरा से बनी बैगा झोपड़ियाँ, दीवारों पर बैगा कला के साथ, लकड़ी के ऊँचे स्तंभों पर बने डीलक्स कमरे और पूरी तरह से लकड़ी से बने लकड़ी के कॉटेज।

CG Tourism

CG Tourism

CG Tourism

छत्तीसगढ़ का बालोद शहर खूबसूरत वादियों में बसा हुआ है। इस शहर को छत्तीसगढ़ और पूरा देश तांदुला जलाशय के तट पर होने की वजह से भी जानता है। इस जलाशय का इतिहास 100 साल पुराना है।

CG Tourism

तांदुला जलाशय में एक विशेष पिकनिक स्पॉट है। जहां पहाड़ियों से घिरा समुद्र के बीच जैसा एहसास देने वाला स्पॉट है।

CG Tourism

नए साल में बिलासपुर से 28 किलोमीटर की दूरी पर खूटाघाट जलाशय है। यहां वैसे तो सालभर लोगों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन बरसात के मौसम में यहां की सुंदरता देखते ही बनती है।