
Raipur Holi Celebration 202: छत्तीसगढ़ के रायपुर पूरी तरह होली के रंग में रंग चुकी है। शैक्षणिक संस्थानों से लेकर क्लब, होटल और रेजिडेंशियल सोसायटियों तक रोजाना रंगोत्सव और होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार शहर में 50 से अधिक छोटे-बड़े होली इवेंट तय हुए हैं, जिनके टिकट पैकेज 500 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक रखे गए हैं।

इन पैकेजों में फूड बकेट, हाई टी, फैमिली एंट्री, डीजे म्यूजिक और रेन डांस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कई आयोजनों में कपल एंट्री और ग्रुप बुकिंग पर विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

शहर के प्रमुख क्लबों और होटलों ने पूल पार्टी और रेन डांस जोन की विशेष तैयारी की है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग एंट्री गेट, महिला सुरक्षा स्टाफ और सीसीटीवी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का दावा है कि इस बार ‘सेफ एंड फैमिली फ्रेंडली होली’ पर विशेष फोकस रखा गया है।

इस बार होली के रंगों में सेहत की चिंता भी झलक रही है। केमिकल युक्त रंगों की बजाय हर्बल और स्किन-फ्रेंडली गुलाल की मांग बढ़ी है।

युवा समूहों की होली मिलन पार्टियां शहर के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। डीजे, लाइव बैंड और थीम बेस्ड कलर पार्टी जैसे आयोजन युवाओं को लुभा रहे हैं। वहीं विभाग स्तर पर आयोजित रंगोत्सव में पारंपरिक फाग गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां माहौल को और रंगीन बना रही हैं।



