
Holi 2026: होली पर नशे करके हुड़दंग मचाने वालों और नकाब पहनकर उत्पात मचाने वालों पर पुलिस प्रशासन का डंडा चलेगा। इस तरह की किसी भी प्रकार की हरकत पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। त्योहार के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन की शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउनहॉल में हुई शांति समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। सभी समाज प्रमुखों को समझाइश देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के निर्देश दिए गए।
एडीएम उमाशंकर बंदे ने कहा कि होली आने वाली है और रमजान का महीना भी चल रहा है। इसे देखते हुए नागरिकों से अपील है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। साथ ही कहा कि होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर मुरुम डलवाई गई है।
सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी और पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी रहेगी। डीसीपी (उत्तर) मयंक गुर्जर ने कहा कि नशेडिय़ों और उत्पात मचाने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। डीसीपी (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल ने कहा कि किसी का भी यातायात बाधित करके सडक़ पर डीजे लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
जबरन चंदा वसूली पर होगी कार्रवाई
एडीएम ने बैठक में कहा कि अस्त्र-शस्त्र के उपयोग एवं प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि 10 बजे तक ही और धीमी ध्वनि में किया जा सकेगा। बिजली के तारों, टेलीफोन के खंभों के नीचे और डामर सडक़ों पर होलिका दहन नहीं किया जाएगा।
पुलिस द्वारा फिक्स पॉइंट बढ़ाए जाएंगे और बाइक पेट्रोङ्क्षलग की जाएगी। वहीं, होलिका दहन निर्धारित समय पर किया जाएगा। जबरन चंदा वसूली करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही होली के दौरान शराब दुकानें बंद रहेंगी। कहीं भी दुकान खुली पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
02 Mar 2026 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
