
Republic Day 2025: इस गणतंत्र दिवस के लिए बाजार में तिरंगों से रौनक बनी हुई है। रायपुर के आमापारा इलाके में बच्चे तिरंगा झंडा खरीदते नजर आ रहे हैं।

Republic Day 2025: इस गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए राजधानी रायपुर के मार्केट में कॉटन, सिल्क, रेशम और खादी के कपड़े से निर्मित तिरंगा बाजार में पसंद किया जा रहा है।

Republic Day 2025: मार्केट में छोटे और बड़े दुकानें तिरंगे से सजधज कर तैयार हो गई हैं। छोटे-बड़े साइजो में खादी कपड़े के तिरंगा झंडा भी आया है। जिसकी खरीदारी शुरू हो गयी है।

Republic Day 2025: बच्चों में इस बार गणतंत्र दिवस मनाने का जुनून साफ देखा जा रहा है। बच्चे बड़ी खुशी से तिरंगा खरीद रहे हैं।

Republic Day 2025: दुकानों पर बच्चे अपने मन-पसंद सामानों की खरीदारी कर रहे है। दुकानों पर तीन रंग के बने टोपी, बैच, बैलून, छोटे-बड़े झंडे, दुपट्टा मौजूद है।