30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बहनों ने एक साथ अफसर बनकर परिवार को दिया दिवाली 2018 को खास तोहफा

दूलीचंद की दो पोती प्रिया व प्रीति ने दिल्ली पुलिस व सीआरपीएफ की सब इंस्पेक्टर परीक्षा पास करके परिवार के लिए दिवाली 2018 को यादगार बना दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 3 Nov 2018, 4:09 PM IST

Two daughter chirawa Jhunjhunu Rajasthan

यह परिवार है राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर की गोगा जी ढाणी निवासी दादा मास्टर दूलीचंद सैनी का है। दूलीचंद की दो पोती प्रिया व प्रीति ने दिल्ली पुलिस व सीआरपीएफ की सब इंस्पेक्टर परीक्षा पास करके परिवार के लिए दिवाली 2018 को यादगार बना दिया।

Two daughter chirawa Jhunjhunu Rajasthan

सीआरपीएफ में कश्मीर के उमामा बटालियन 25 में तैनात एसआई जगदीश प्रसाद सैनी और शिक्षिका रूपवती की बड़ी बेटी प्रिया का सीआरपीएफ में एसआई तथा छोटी प्रीति का दिल्ली पुलिस में एसआइ पद पर चयन हुआ है।

Two daughter chirawa Jhunjhunu Rajasthan

हाल ही दोनों बेटियों का रिजल्ट आया और वे उत्तीर्ण हुई तो परिवार में सप्ताहभर पहले ही दिवाली का जश्र शुरू हो गया। परिवार की महिलाओं ने इन होनहार (थानेदार) बेटियों को गोद में उठा लिया।

Two daughter chirawa Jhunjhunu Rajasthan

परिजनों व ढाणी के लोगों ने दोनों बहनों को मिठाई खिलाकर इनका मुंह मीठा करवाया और गुलाल लगाकर खुशियां बनाई।

Two daughter chirawa Jhunjhunu Rajasthan

100 वर्षीय दादा दूलीचंद भी पोतियों की कामयाबी पर खुशी से झूम उठे।