27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 8 तरीकों से पहचाने सोने की शुद्धता, कभी नहीं खाएंगे धोखा

सोना खरादते समय हॉलमार्क और उसके दस्तावेज लेना न भूलें।

3 min read
Google source verification
gold jwellery test

भारत में सोने को एक अच्छा इंवेस्टमेंट माना जाता है। लोग शादी—बारात से लेकर खास मौकों पर सोना ही खरीदते हैं, लेकिन आजकल बाजार में मिल रहे नकली सोने के चलते ये इंवेस्टमेंट घाटे का सौदा बनता जा रहा है। इससे बचने के लिए ग्राहकों को सोना खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो क्या हैं वो खास टिप्स आइए जानते हैं।

gold jwellery test

1.बीआईएस हॉलमार्क सोना हमेशा किसी प्रतिष्ठित दुकान से खरीदना चाहिए। इसके अलावा सोने के गहने लेते समय उसमें बीआईएस हॉलमार्क का निशान जरूर चेक करें। ये निशान भारत की बीआईएस संस्था की ओर से सामान की गुणवत्ता की पुष्टि के तौर पर लगाया जाता है। असली हॉलमार्क में भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है। जिस पर सोने की शुद्धता भी लिखी जाती है। इसके अलावा दुकान से गहनों से संबंधित दस्तावेज जरूर लें।

gold jwellery test

2.चुंबक टेस्ट सोने की असलियत पहचानने का एक और आसान तरीका है, वो है चुंबक टेस्ट। सोने की ज्वैलरी खरीदते समय उसे मैगनेट से चिपकाकर देखें। अगर सोना चुंबक में चिपक जाएं या जरा भी खिंचता हुआ दिखे तो समझ जाएं कि ये सोना नकली है। क्योंकि असली सोना कभी चुंबक में नहीं चिपकता है।

gold jwellery test

3. एसिड डाल कर देखें सोना असली है या नहीं इसकी पुुष्टि एसिड से भी हो सकती है। आपको सोने के गहने पर हल्का—सा कट लगाकर उसमें नाइट्रिक एसिड की एक बूंद डालनी होगी। ऐसा करने पर अगर सोने का रंग हल्का हरा हो जाए तो समझे सोना नकली है, क्योंकि असली सोने में ऐसा करने से कोई परिवर्तन नही होता है।

gold jwellery test

4. पानी में डूबोकर देखें असली सोने की पहचान आप पानी के जरिए भी कर सकते हैं। पहचान के लिए आपको सोने को पानी के एक बर्तन में डूबोना होगा। यदि सोना तैरते हुए बाहर आ जाए तो समझे कि सोना नकली है। क्योंकि असली सोने को पानी में डालने से वो डूब जाएगा।

gold jwellery test

5. पाउडर व फाउंडेशन से जांचे असली सोने को पहचानने के लिए उसे माथे पर हल्का फाउंडेशन या पाउडर लगाकर रगडें। ऐसा करने से माथे पर अगर हल्की काली लकीरें बनती है तो समझ जाएं कि ये सोना नकली है। असली सोने में ऐसा कुछ भी नही होता है।

gold jwellery test

6.महक से पहचानें असली सोना पहचानने का ये तरीका अजीब है, लेकिन कारगर है। दरअसल सोने को पसीने के संपर्क में लाने पर उससे सिक्के की तरह महकने आएं तो, सोने के नकली होने का पता चलता है। क्योंकि असली सोने में किसी तरह की कोई महक नही आती है।

gold jwellery test

7. दांत से काटकर देखें सोने की पहचान दांतों से काटकर भी की जाती है। यदि सोना 24 कैरट का है तो उसे काटने पर हल्का सा निशान बनता है जबकि 18 कैरट के सोने पर काटने से गहरा निशान बनता है। ये तरीका कारगर है इस बात की पुष्टि ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों के मेडल को इसी तरह से काटने की प्रक्रिया से भी होती है।

gold jwellery test

8. आभूषण को घिस कर देखें यदि सोना असली है तो उसे घिसने पर सुनहरे धातु के कण ही निकलते हैं। जबकि नकली सोना होने पर उसके घिसने से गोल्ड की नकली परत निकल जाएगी और उससे काला या अन्य मेटल का बुरादा निकलेगा।


बड़ी खबरें

View All

खास खबर