
हाल ही में हिना खान अपने ब्वॉयफ्रैंड रॉकी जायसवाल संग कोलकाता में दुर्गा पूजा के लिए पहुंची। इस दौरान वे दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

इन तस्वीरों में दोनों के बीच खूब केमिस्ट्री भी दिखाई दे रही है। साथ इनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

इस दौरान हिना रेड एथेनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

हिना जल्द ही टीवी पर नई पारी की शुरुआत करने वाली हैं। वह शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में एंट्री मारेंगी। इस शो में वह नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी।

इन दोनों की लव स्टोरी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर शुरू हुई थी। तब से दोनों का साथ आज भी बना हुआ है।