
मशहूर टीवी अभिनेत्री हिना खान इन दिनों कोमोलिका बनकर लाखो दिलों पर राज कर रही हैंं। हिना ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इसमें वह काले रंग की आकर्षक साड़ी में दिखाई दे रहीं हैं।

इन तस्वीरों में इंडो-वेस्टर्न ब्लैक साड़ी में वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।

उन्होंने अपने फैशन स्टाइल में खूब नाम कमाया है जो सभी को पसंद आ रहा है।

टीवी शो 'बिग बॉस 11' में नजर आईं हिना खान उस शो में भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं।