
उदयपुर के जयसमंद के पास आज एक अनियंत्रित रोड़वेज बस के पलट जाने से करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए जिनमे 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा खेराड़ गांव के पास चाटपुर मोड में हुआ।

हादसे के बाद बस मे आग लग गई। समय पर फायर ब्रिगेड के नही पहुंचने से बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बस पलटने की सूचना पर आसपास के सैकड़ो ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर सलूम्बर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी वाहन और एम्बूलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।