11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तस्वीरों में उन्नाव सड़क हादसा: एक घंटे तक सड़क पर तड़प रहे थे लोग, लोग चिल्लाते रहे, एंबुलेंस कहां है?

दर्दनाक सड़क हादसे में मां बेटी सहित छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कार सवार तिलक चढ़ाने के लिए जा रहे थे।

2 min read
Google source verification
Patrika

घटनास्थल पर एंबुलेंस के पहुंचने में काफी देरी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से भी राहत और बचाव कार्य में कोई सहयोग नहीं मिला। घायलों को तीन पहिया लोडर से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Patrika

दुर्घटनाग्रस्त चौराहा अति व्यस्ततम चौराहों में से एक है। जहां पर लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, उन्नाव के वाहन गुजरते हैं। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा यहां कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है रात भर पर अंधेरा रहता है।

Patrika

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Patrika

जिला अस्पताल में भी मृतक परिजनों का कहना था कि दुर्घटना के घंटों बाद कार में घायल फंसे रहे। प्रशासन की बड़ी लापरवाही निकलकर सामने आई।

Patrika

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से बातचीत की और उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Patrika

दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए कार में कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं बचा। क्रेन के द्वारा गाड़ी को कार को उठाया गया।