23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav: सपा ने गोरखपुर से इस एक्ट्रेस को दिया मेयर का टिकट, जानें क्यों हैं अखिलेश की खास?

यूपी में निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी ने आठ नामों की घोषणा की। सपा ने गोरखपुर से भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद को मेयर प्रत्याशी बनाया है।    

2 min read
Google source verification
kajal3.jpg

यूपी में निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी ने आठ नामों की घोषणा की। सपा ने गोरखपुर से भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद को मेयर प्रत्याशी बनाया है।

kajal6.jpg

2012 में काजल ने राजनीति शुरू की। कांग्रेस के टिकट पर यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन तब वह हार गई थीं। कांग्रेस से कुछ समय बाद मोहभंग हुआ तो वह निषाद पार्टी मे शामिल हो गईं।

kajal5.jpg

7 अगस्त 2021 को अखिलेश यादव ने काजल निषाद को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। 2022 में वह गोरखपुर के कैपियरगंज सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।

kajal6.jpg

काजल निषाद भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी के अलावा हिंदी मनोरंजन जगत में भी काजल ने काम किया है। काजल को सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो "लापतागंज से काफी शोहरत मिली थी।

kajal5.jpg

जल के निजी जीवन की बात करें तो वह मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं। उनके पेरेंट्स कच्छ गुजरात से हैं। काजलने गोरखपुर के भाऊपार गांव के रहने वाले भोजपुरी फिल्म निर्माता संजय निषाद से शादी की है।