11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैसे होते है वे लोग, जिनके दांतों के बीच होता है गैप? जानें

जिन लोगों के बीच में गैप होता है ऐसा माना जाता है कि वे लोग देखने में ज्यादा अच्छे नहीं लगते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Dec 2017, 10:03 AM IST

gap in front teeth

जिन लोगों के बीच में गैप होता है ऐसा माना जाता है कि वे लोग देखने में ज्यादा अच्छे नहीं लगते हैं। शास्त्रों में व्यक्ति के शरीर के अंगों के बारे में भी बताया गया है, जिनमें दांतों के बीच में गैप होने की बात को भी लिखा गया है। तो क्या आप जानते हैं कि जिनके दांतों के बीच गैप होता है, उनकी जिंदगी कैसी होती है... शायद नहीं जानते हों। ऐसे में यकीनन उनके लिए ये बातें बेहद मायने रखेंगी, जिनके दांतों के बीच गैप है... अनेकों सफलताएं... सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के दांतों के बीच में गैप होता है वे देखने में बेशक आकर्षक न लगें, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि ऐसे लोग तीक्ष्ण बुद्धि के व्यक्ति होते हैं और साथ ही ऐसे लोग अपनी जिंदगी में अनेकों सफलताएं भी पाते हैं। उत्साह और भाग्य... ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के दांतों के बीच में गैप होता है वे किसी भी काम को पूरे उत्साह के साथ करते हैं और उसे सफलतापूर्वक पूरा भी करते हैं। भाग्य भी ऐसे लोगों का अक्सर साथ देता है।

gap in front teeth

कॅरियर... ऐसा माना जाता है कि नौकरी करने वाले जिन लोगों के दांतों के बीच में गैप होता है वे लोग अपने कॅरियर के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में ऊंची सफलताएं प्राप्त करते हैं। खुशदिल... जिनके दांतों के बीच में गैप होता है, ऐसे लोग कभी भी आसानी से हार नहीं मानते हैं और हमेशा हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। खाने-पीने के शौकीन... दांतों के बीच में गैप वाले लोग खाने पीने के बहुत ज्यादा शौकीन होते हैं। ऐसे लोग हर तरह का खाना खाना पसंद करते हैं और अक्सर नई चीजों को ट्राई करने का प्रयास करते हैं।

gap in front teeth

कुशल निवेशक.. आर्थिक फैसले लेने के मामले में दांतों के बीच में गैप वाले लोग बेहद माहिर या एक्सपर्ट माने जाते हैं। यह लोग अपने धन का बहुत समझदारी से प्रयोग या कहीं पर भी निवेश करते हैं। बात करने में माहिर... दांतो के बीच में गैप वाले लोग बहुत ही बातूनी भी होते हैं। ऐसे लोगों के साथ कभी भी कोई कहीं भी बीमार नहीं हो सकता है, क्योंकि ये दुनियाभर की बातें करते हुए आपका समय व्यतीत कर ही देंगे, इसीलिए सभी लोग ऐसे लोगों की कंपनी चाहते हैं। खुली सोच ऐसे लोगों के विचार प्रगतिवादी माने जाते हैं, जो कि संकीर्णता को कहीं पीछे छोड़ चुके होते हैं।