
बालकाराम का घर गांव से दूर खेत में था। वह खेती करते थे। वो अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार सुबह 45 साल के बालकराम का शव घर में ही फंदे से लटक रहा था। जमीन पर 11 साल का बेटा नेहाल और 15 साल की बेटी शालिनी की लाश पड़ी थी।
बालकराम का दूसरा बेटा प्रभात सो रहा था। बुधवार सुबह उठा तो पिता और भाई-बहन की लाश देखी। उसने परिवार के और लोगों को इस मामले की जानकारी दी।
परिवार को रो-रो कर बुला हाल है।
3 लोगों की मौत से पूर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के किसी सदस्यों को नहीं पता ही आखिरकार क्या हुआ है। आस-पास के लोग भी कुछ कहने से मना कर रहे हैं।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि जांच की जा रही है। “शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
Updated on:
30 Nov 2022 01:32 pm
Published on:
30 Nov 2022 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
