8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूनिट से फौजी बेटे की आई ऐसी खबर, मां के नहीं थम रहे आंसू

9 मार्च को फौजी बेटे ने दी ज्वाइनिंग की खबर, 16 मार्च को यूनिट से आए फोन कॉल के बाद मां के आंसू नहीं थम रहे हैं..

2 min read
Google source verification
फौजी सूरज चड्ढा

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत से सटे उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर बसे छिनकी गांव निवासी फौजी सूरज चड्ढा पश्चिम बंगाल स्थित अपनी यूनिट से गायब हो गए हैं। गायब जवान के परिजन जहां खासे परेशान हैं तो वहीं लापता जवान की तलाश में कुमाऊं यूनिट भी लगी हुई है।


यूनिट से लापता हुआ फौजी
उत्तराखंज के खटीमा के छीनकी गांव निवासी फौजी सूरज चड्ढा के अपनी यूनिट से गायब हो जाने की सूचना के बाद से लापता फौजी के परिजनों में कोहराम मचा है। सात फरवरी 2018 को वो अपनी ट्रेनिंग रानीखेत से पूरी करने के बाद एक माह की छुट्टी पर अपने घर खटीमा आया था। बीती छह मार्च को वो अपनी पहली पोस्टिंग सेवन कुमाऊं रेजीमेंट में ज्वाइन करने के लिये पश्चिम बंगाल के बिन्नाकुड़ी को रवाना हो गया था।


14 मार्च तक हुई परिजनों से बात
परिजनों के अनुसार उसने नौ मार्च को पश्चिम बंगाल के बिनाकुड़ी में स्थित सेवन कुमाऊं में ज्वाइनिंग लेने की खबर घर पर फोन द्वारा दी थी। उसके बाद से रोजाना फौजी सूरज की 14 मार्च तक परिजनों से फोन पर बात होती रही, लेकिन अचानक 16 मार्च को पश्चिम बंगाल की सेवन कुमाऊं यूनिट से खटीमा परिजनों को फोन आया कि सूरज सुबह चार बजे उठकर शौचालय गया था तब से लापता है। लापता फौजी का सभी सामान उसकी यूनिट में है।


परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
लापता फौजी के परिजन भी पश्चिम बंगाल पहुंचकर यूनिट के साथ उसे तलाश रहे हैं। वही अभी भी उसका कोई पता नही लग पाया है। यूनिट की ओर से लापता फौजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पश्चिम बंगाल पुलिस को लिखाई गयी है। उत्तराखंड में भी फौजी के परिजनों ने खटीमा की स्थानीय पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है।


अविवाहित है सूरज
20 वर्षीय लापता फौजी सूरज शादीशुदा नहीं है। उसके पिता भी एक फौजी थे, जो अब इस दुनिया में नहीं है। घर में उसके अलावा उसकी मां व एक छोटा भाई है। लापता फौजी की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो सेना से अपने बेटे को सकुशल खोज कर लाने की गुहार लगा रही हैं।