
bjp candidate doctor divya mishra
पीलीभीत। सपा, कांग्रेस और बसपा के बाद यहां भाजपा ने अपने पत्ते खोले हैं। पीलीभीत नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद पर बीजेपी ने राघवेंद्र नाथ मिश्रा की पुत्रवधू डॉक्टर दिव्या मिश्रा को उतारा है। वो शहर नामचीन की चिकित्सक हैं, लेकिन इससे पहले बीजेपी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखीं। जबकि शहर में कई सक्रिय महिला कार्यकर्ता बीजेपी के पास हैं। इनके नाम की घोषणा के बाद भाजपाई समेत अन्य दलों के नेता भी हैरान हैं।
बढ़ सकती हैं बीजेपी की मुश्किलें
नगर पालिका परिषद पीलीभीत में निवर्तमान चेयरमैन प्रभात जायसवाल की पत्नी विमला जायसवाल सहित दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था, लेकिन डॉक्टर दिव्या मिश्रा को टिकट मिलने से सभी दावेदार चारों खाने चित हो गए। अब खबर ये आ रही है कि प्रभात जायसवाल अपनी पत्नी विमला जायसवाल को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सपा, बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशी
बीजेपी से पहले यहां समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सपा ने प्रियंका कौशिक को पीलीभीत नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया है। प्रियंका बालाजी दरबार के महंत अवनेश कौशिक की पत्नी हैं। वहीं बसपा ने जिले की सबसे बड़ी सीट पर वरिष्ठ बसपा नेता नसीस अंसारी की पत्नी नसरीन पर दांव खेला है। कांग्रेस ने शहर सीट से लोध/राजपूत बिरादरी पर दांव खेला है। कांग्रेस ने शहर से ममता लोधी को टिकट दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने व्यापारी नेता अफ़रोज़ जिलानी की पत्नी हिना जीलानी को प्रत्याशी बनाया है।
दिलचस्प माना जा रहा है चुनाव
पीलीभीत में निकाय चुनाव इस बार बड़ा ही दिलचस्प माना जा रहा है। महिला आरक्षण होने के बाद यहां के समीकरण बदल गए हैं। गैर राजनीतिक महिलाएं अपना भाग्य आजमा रही हैं, लेकिन प्रतिष्ठा उनके पतियों, बेटों या ससुर की लगी हुई हैं।
Published on:
06 Nov 2017 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
