3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन्द्रीय मंत्री तूफानी दौरा, माँ की तरह करती है जनता से प्यार

केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने की जनसभाएं पूरनपुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवो में की सभाएं व्यापारियों से भी हुई रूबरू कहा 45 मिनट में मिलेगा लोन

2 min read
Google source verification
Meneka Gandhi

Meneka Gandhi

पीलीभीत। केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार मेनका संजय गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र पीलीभीत आई हुई है। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र इस बार वो जिले के व्यापारियों के साथ अगल से मिली और उनके साथ वार्ता की। वहीं उन्होंने दर्जनों गांवो में जनसभाएं कर चुनावी बिगुल छेड़ा है।

45 मिनट में मिलेगा लोन
देर शाम केन्द्रीय मंत्री ने उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ स्थानीय व्यापार भवन में चुनावी बैठक की। यहां मौजूद व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा और उन्होंने उन समस्याओं को लिखित में लेते हुए उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हांने कहा कि व्यापारी हमारे देश की आर्थिक नींव है क्योंकि देश की इकोनौमी आपही से बढ़ती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यापारी वर्ग के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई है और अब तो व्यापारी को मात्र 45 मिनट में लोन देने की भी सुविधा आ गई है।

माँ की तरह प्यार करती हूॅ
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने पूरनपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवो का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गांव चांदूपुर, खासपुर, सुखदासपुर, डगा, हरनाथपुर, लौहरपुर, तुलसीपुर, पिपरिया जयभद्र, ढक्का चाट, खिरकिया बरगदिया, चंदिया हजारा आदि ग्रामों में आयोजित जनसभाओं में कहा कि वह जनता को अपने बच्चों की तरह मानती है। वो एक माँ की तरह सबका ख्याल रखती और प्यार देती है। वो दिन हो या रात बस जनता की सेवा में लगी रहती हैं। उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि जनता सुखी और खुशहाल जीवन जिये। उन्होंने बताया कि जिले में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिससे बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार मिल सके और वो आत्मनिर्भर बन सके।

केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताया
केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के तहत किसी भी बैंक में निःशुल्क खाता खुलवाने और रुपेए कार्ड प्राप्त करने से दुर्भाग्यवश होने वाली घटना पर एक लाख रुपये की बीमा धनराशि प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की बदौलत ही गांव गांव में विधुतीकरण और निःशुल्क बिजली, गैस कनेक्शन और शौचालय आदि की सुविधाएं लोगों को मिल रही है। मुद्रा योजना से छोटे व्यापारियों को अपना कारोबार बढ़ाने का मौका मिला है। आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की कन्याओं की शादी सरकार अपने खर्चे पर करवा रही है। जनसभाओं के दौरान मेनका गांधी ने जनसमस्याएं भी सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये।

यह रहे मौजूद
इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, केन्द्रीय मंत्री के सचिव कमलकान्त, व्यापारी नेता अनिल महेन्दु्र, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल अफरोज़ जीलानी, प्रतिनिधि राजू अचार्य, रंजीत सिंह, कौशल वाजपेयी, संतराम विश्वकर्मा, अजय दीक्षित, डीपी यादव, विपिन मिश्रा, अम्बरीश गुप्ता, गोपाल मिस्त्री, भोले मिश्रा, संजीव दीक्षित, प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Story Loader