
24 घंटे में दूसरी मौत से गांव में फैली सनसनी
पीलीभीत। एक ही गांव में 24 घंटे में दो नौजवानों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। एक ओर जहां युवती की मौत से घर में कोहराम मचा था वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में एक युवक का शव पेड़ पर लटकते हुए मिला है, जिससे गांव में हड़कम्प मच गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
यह खबर भी पढ़ें- सरकार का ध्येय, जन समस्याओं का त्वरित समाधान : ऊर्जा मंत्री
24 घंटे में दो युवक युवती की मौत
सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी 18 वर्षीय सूरज पुत्र पुत्तूलाल शाम को साइकिल से बाहर गया था। काफी समय होने पर वह वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तभी सूचना मिली कि सूरज का शव गांव के बाहर मढ़ीबाबा के स्थान के पास यूकेलिप्टिस के पेड़ पर लटक रहा है। सूरज की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर गांव के ही रामकुमार की पुत्री प्रीती (18) ने गांव के दक्षिण यूकेलिप्टिस के पेड़ पर चुन्नी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही गांव में 24 घंटे में दो युवक युवती की मौत चर्चा का विषय बनी रही।
आत्महत्या करने की तहरीर
पुत्तूलाल ने घटना की जानकारी सेहरामऊ उत्तरी थाने में दी। मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों ने आत्महत्या कर लेने की तहरीर दी है। प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं हैं।
Published on:
04 Jun 2018 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
