
हार के बाद प्लिसकोवा ने सेरेना पर दिया विवादित बयान, कहा- बेहतर होता कि वो न्यूड होकर खेलती
नई दिल्ली। करीब 16 महीनों के बाद कोर्ट में शानदार प्रदर्शन कर रहीं सेरेना विलियम्स अपने ब्लैक कैट सूट के चलते सुर्ख़ियों में हैं। सेरेना ने चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना प्लिस्कोवा को हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया हैं। इस मैच में सेरेना ब्लैक कैट सूट पहन कर खेल रहीं थी। फ्रेंच ओपन खेल रहीं बाकी महिला खिलाड़ियों ने सेरेना के इस सूट पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं क्रिस्टीना ने उनके इस सूट को ले कर विवादित बयाना भी दिया हैं।
क्रिस्टीना का विवादित बयान
जी हां! सेरेना के हाथों हरने के बाद बौखलाई क्रिस्टीना ने ब्लैक सूट को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा हैं के 'मुझे नहीं पता सेरेना ने क्या पहना था। शायद वो एक न्यूप्रीन कपड़ा था। सेरेना ने कोर्ट में ऐसा ड्रेस पहनकर नियमों का उल्लंघन किया है। इससे तो बेहतर होता कि वह न्यूड होकर कोर्ट में खेल लेतीं।' एक महिला होने के नाते उनका ये बयान तक नहीं हैं। सेरेना ने इस ड्रेस के पहनने के पीछे अपने स्वस्थ का हवाला दिया था। उनका कहना है कि पिछले साल सितंबर में बेटी के जन्म के बाद उन्हें खून के थक्के जमने की समस्या होने लगी। वह इस प्रकार के सूट को इसलिए पहन रही हैं, ताकि उनके शरीर में खून सही तरीके से प्रवाहित हो सके। बता दें सेरेना ने क्रिस्टियाना को सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से हराया था। पिछले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद से यह उनकी पहली जीत है।
रोडियोनोवा ने भी जताई आपत्ति
क्रिस्टीना के अलावा ऑस्ट्रेलिया की डबल्स खिलाड़ी एरिना रोडियोनोवा ने भी सेरेना के सूट पर अप्पति व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह सूट उन पर अच्छा लग रहा था, लेकिन मैं सोच में पड़ गई थी कि नियमों के मुताबिक उन्हें कैसे इसको पहनकर खेलने दिया गया। अगर आपको लेगिंग पहनने की इजाजत देनी ही है तो उसके ऊपर स्कर्ट या शॉर्ट पहनना जरूरी होना चाहिए।
ये कहा था सेरेना ने
बता दें इस सूट को पहनने के बाद सेरेना ने कहा था "मुझे इस सूट को पहनकर एक योद्धा जैसा महसूस हो रहा है। वकांडा की रानी जैसा मुझे इसमें सहज महसूस हुआ।" ये ब्लैक पेंथर फिल्म के किरदार का नाम है। सेरेना ने कहा, "मैं हमेशा ही सपनों की दुनिया में रहती थी और एक सुपरहीरो बनना चाहती थी। यह मेरे सुपरहीरो बनने का तरीका है। यह एक अच्छा सूट है, लेकिन यह मेरे लिए मददगार भी है। पिछले काफी समय से खून के थक्कों की परेशानी से जूझ रही हूं और इस सूट में मैं किसी भी परेशानी के बगैर खेलने में सक्षम हूं।" दूसरे दौर में सेरेना का मुकाबला आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी से होगा।
Published on:
1 Jun 2018, 1:38 PM IST
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.