13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jatin prasad accident : केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की 3 गाड़ी आपस में लड़ी… बाल, बाल बचे लोग

पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की गाड़ियां रास्ते में आपस में ही टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद जितिन प्रसाद दूसरी कार में सवार होकर अगले कार्यक्रमों के लिए निकल गए।

less than 1 minute read
Google source verification

पीलीभीत से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला मझोला जा रहा था। इसी दौरान एस्कॉर्ट ने गड्ढा आने पर अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही तीन गाड़ियां टकरा गईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को संसदीय क्षेत्र पहुंचे। शहर में प्रेसवार्ता के बाद वह मझोला इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए जा रहे थे। बिरहनी जाने वाले मार्ग पर जितिन प्रसाद के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट ने गड्ढा आने की वजह से अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहीं तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है, लेकिन तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद दूसरी गाड़ी में सवार होकर रवाना हुए।