एडीजी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ गुरदासपुर की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले के मामले में एफआईआर दर्ज थी। जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि ये तीनों पीलीभीत के पूरनपुर में छिपे हुए हैं। सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन्हें घेर लिया।
आतंकियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें तीनों आतंकी मारे गए। मुठभेड़ में माधोटांडा थाने के सिपाही सुमित राठी और एसओजी के सिपाही मोहम्मद शाहनवाज घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।