5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत के लाल ने रौशन किया नाम, राज्य स्तरीय बेंच प्रेस में जीता गोल्ड

जिले के पूरनपुर का है रहने वाला, बचपन से ही कसरत और कुश्ती का था शौक, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 5 Nov 2018, 11:41 AM IST

Pilibhit Champion

Pilibhit Champion

पीलीभीत। जिले के लाल ने राज्य स्तरीय बेंच प्रेस (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर पूरनपुर का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है। बीते दिनो उ0प्र0 के जनपद हरदोई में यह प्रतियोगिता हुई थी। विजेता पहलवान जब वापस आया तो जिलाधिकारी डा0 अखिलेश कुमार मिश्र ने उसे जिले का रौशन करने के लिए सम्मानित किया है।

बचपन से ही था शौक
पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज के रहने वाले खुर्शीद अहमद को बचपन से ही पहलवानी और कसरत करने का शौक था। अधिक से अधिक वज़न उठाना, बेन्च प्रेस लगाना उसका शौक था। 83 किलो वर्ग श्रेणी में 130 किलोग्राम की बेंच लगाकर खुर्शीद ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं जिले के ही मोहम्मद हनीफ ने कांस्य और अमरजीत सिंह ने सिल्वर पदक अपनी-अपनी श्रेणी में जीतकर जिले व शहर का नाम रौशन किया है।

कोच को दिया श्रेय
मेडल जीतकर आये तीनों पहलवानों ने अपनी जीत का ज्ञेय कोच सुखविंदर सिंह को दिया है। इससे पूर्व खुर्शीद ने 2017 में मथुरा में हुई प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें वो दूसरे स्थान पर रहे थे।

जिलाधिकारी ने सभी को किया सम्मानित
खुर्शीद अहमद व उसके साथियों की जीत की खबर मिलने पर जिलाधिकारी डा0 अखिलेश मिश्रा ने उन्हे बधाई देते हुए सम्मानित किया है।