20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संत का दावा- मेरी चेतावनी पर मोदी को बदलना पड़ा निर्णय और योगी को बनाना पड़ा CM

स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि हिन्दुस्तान में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिन्दू है, चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान अथवा ईसाई।

2 min read
Google source verification
Swami Prabhodanand Giri

पीलीभीत। हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा है कि अब देश में हिन्दूवादी राजनीति का नाम देकर हिन्दुओं को नहीं छला जा सकता। देश में तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीति करने वाले हिन्दुओं को छल रहे हैं। अब हिन्दू राजनीति की बात करने वाले हिन्दू को अपमानित नहीं कर सकेंगे, इसलिए हिन्दू रक्षा सेना का गठन किया गया।


योगी को मुख्यमंत्री बनवाने की उठाई थी मांग

स्वामी प्रबोधानंद गिरी आज स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति के विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि 17 मार्च को सबसे पहले उन्होंने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग की थी। यह मांग उन्होंने यहां केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के स्थानीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता में की थी। हमने कहा था कि यदि योगी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो इसका परिणाम बहुत घातक होगा। पूरा प्रदेश जलने लगेगा। इसका परिणाम यह हुआ कि मोदी को अपना निर्णय बदलना पड़ा और एक संत को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा।


हिंदुओं के साथ हो रहा छल

उनसे सवाल किया गया कि जब हिन्दूओं के तमाम संगठन हैं, ऐसे में हिन्दू रक्षा सेना के गठन की आवश्यकता क्यों पड़ी, इस पर स्वामी प्रबोधानंद ने कहा कि हिन्दूओं के साथ यह संगठन छल करते हैं, अब हिन्दूओं को कोई अपमानित न कर सके इसलिए यह संगठन बनाया गया है। जब इसके नेतृत्व की बात आई तो सभी ने उनको आगे कर दिया, इसलिए हम इसका नेतृत्व करने लगे। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में संगठन तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश से बाहर भी कई प्रांतों में संगठन का विस्तार हो गया है। पूर्वोत्तर के राज्यों से भी मांग आ रही है। यह संगठन अब विस्तार ले चुका है।


इस देश का प्रत्येक व्यक्ति हिंदू

स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि हिन्दुस्तान में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिन्दू है। चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान अथवा ईसाई। हम सभी राम की संतान हैं, इसलिए हममें कोई अंतर नहीं है। जब कोई मुसलमान हिन्दुस्तान से बाहर जाता है तो उसे हिन्दू मुसलमान कहा जाता है। इसी तरह ईसाई को भी भारत के बाहर हिन्दू ईसाइ कहा जाता है, और तो और इंडोनेशिया के मुसलमान अपने आपको गर्व के साथ हिन्दू मुसलमान कहते हैं।