5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत में जुआ खेलने से मना करने पर दो पक्षों में तनाव, पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में हुआ तनाव, एक सुमदाय के लोग खेल रहे थे जुआ, दोनों पक्षों में हुई मारपीट दोनों पक्षों के लोग पुलिस की हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान गांव में पुलिस बल है तैनात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 9 Nov 2018, 11:13 AM IST

Sungari

SUngari

पीलीभीत। जहां एक तरफ पूरा जिला दीपावली की खुशियों में डूबा हुआ था तो वहीं शहर से सटे एक गांव में मामूली सी बात इतनी बढ़ गई कि वहां साम्प्रादायिक तनाव का माहौल हो गया। सूचना पर स्वंम पुलिस अधीक्षक ने पहुँचकर कमान संभाली और दोनो पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर कई लोगो को हिरासत में लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ऐसे हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया में मिलीजुली आबादी रहती है। यहां बीती रात दीपावली के पर्व पर गांव के ही कुछ लोग जुआ खेल रहे थे और पटाख़े छोड़ रहे थे। इतने में दूसरे समुदाय के लोगों ने देर रात होने की वज़ह से विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें कई लोग चोटिल भी हो गए। इसी बीच किसी ने डायल 100 को फोन पर सूचना दी जिसके बाद सुनगढ़ी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुँची। जहां तनाव की स्थिति गंभीर देख आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल सहित तमाम पुलिस बल घटनास्थल पहुँचा और स्थिति सामान्य की। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है और कई लोगों को हिरारसत में ले लिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।