6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत में ट्रक ने बाइक को रौंदा, माता-पिता सहित दो बच्चियों की मौत

पीलीभीत में सड़क हादसे मे पत‌ि-पत्‍नी सहित चार की मौत हो गई। मरने वालों दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। एक बाइक पर चार लोग बैठकर जा रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
accident.jpg

हादसा पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर नोवल शुगर मिल के पास हुआ। बरखेड़ा के गांव परेवा अनूप निवासी प्रीतमराम (26) पत्नी और बच्चों के साथ गांव सुश्वार में साढ़ू मुकेश के यहां गए थे। रविवार को बाइक से घर लौट रहे थे। बरखेड़ा कस्बे से थोड़ा पहले पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। गेहूं की बोरियों से ट्रक भरा था। बाइक गिरकर ट्रक के नीचे आ गई।

प्रीतमराम पत्नी ईश्वरी देवी (24) और दो बेटियों नंदनी (4) की मौके पर ही मौत हो गई। छोटी बेटी बेबी को लोग सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर भागने लगा। कौशर अली को लोगों ने करीब एक किलोमीटर पीछा करके पकड़ लिया। पुलिस को सौंप दिया। नौगवां पकड़िया का रहने वाला चालक कौशर कोटेदारों के यहां सरकारी राशन पहुंचाने जा रहा था।

मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।