
Lok Sabha Result 2019 पीलीभीत से वरुण गांधी की बंपर जीत
पीलीभीत। पीलीभीत में भी मोदी का जादू सिर चढ़ कर बोला। वरुण गांधी की ‘घर वापसी’ हो गई है। वरुण गांधी ने पीलीभीत से बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने गठबंधन के हेमराज वर्मा को हराया है। हेमराज वर्मा सपा सरकार में मंत्री रहे थे। अखिलेश और मायावती इस चुनाव में हेमराज का प्रचार करने गए थे लेकिन उनका जादू नहीं चला।
वरुण की ‘घर वापसी’
पीलीभीत में वरुण की घर वापसी हुई है। 2009 में वह यहां से सांसद रह चुके हैं। उस दौरान वह विवादित बयान के कारण सुर्खियों में रहे। उन्हें जेल तक जाना पड़ा। इसके बाद 2014 में उनकी यहां से टिकट काट दी गई। वरुण की जगह भाजपा की तरफ से मेनका गांधी को टिकट दी गई। मेनका गांधी ने 307052 से वोटों से जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर वरुण से 255627 वोटों से जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर रहे सपा के हेमराज वर्मा को 447140 वोट मिले वहीं वरुण गांधी को 702755 वोट मिले हैं।
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
23 May 2019 09:45 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
