5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरुण गांधी ने दादी इंदिरा गांधी की फोटो किया ट्वीट, यूजर ने लिखा-सबूत तो नहीं मांगे गए थे उस वक्त

भाजपा सांसाद वरुण गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी फोटो को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-नारी की इच्छा शक्ति ने मानचित्र बदल दिया। यूजर ने ऐसे कमेंट किए।

2 min read
Google source verification
varun2.jpg

हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। साल 1971 में इसी दिन भारत ने पाकिस्तान को हराया था। भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन किया जाता है। इस वक्त चीन के साथ सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच भाजपा सांसद वरुण गांधी ने विजय दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फोटो शेयर कर ट्वीट किया है।

नारी की इच्छाशक्ति ने विश्व का मानचित्र बदल ‌दिया
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया, "यह तस्वीर ऐतिहासिक है! जब हमारे वीर जवानों के शौर्य के आगे दुश्मन देश के 93000 सैनिकों के घुटने टेक दिये और एक नारी की इच्छाशक्ति ने विश्व का मानचित्र बदल दिया। प्रधानमंत्री जी और सेना प्रमुखों की मुस्कान में अमेरिका समर्थित पाक को हराने का आत्मविश्वास झलक रहा है।"

यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वरुण गांधी के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। @ashishhdi425795 यूजर ने लिखा कि सबूत तो नहीं मांगे गए थे उस वक्त।

@nmishra92 यूजर ने लिखा कि उसके आगे की कहानी यह है कि सैनिकों के बलिदान को इंदिरा जी शिमला समझौते में मिट्टी में मिला दिया, 93000 सैनिकों के बदले अपने महज कुछ सैनिक नहीं छुड़ा सकीं।

@Farrukhmansur यूजर ने लिखा कि सर आप बिन पेनी के लोटा क्यों बने हुए हैं। कुछ साहस दिखाए और मन पसंद पार्टी में चले जाएं या कोई नया पार्टी का गठन करें। घुट-घुट कर जीना क्या जीना।

@mail2mrityu यूजर ने लिखा कि भारत को जब-जब मज़बूत PM मिला है पाक के मंसूबों पर पानी फिरा है, पहले इन्दिरा जी के समय और अब मोदी जी के समय।

@akh1248 यूजर ने लिखा कि एक नारी ने बिना समझौता किए सबको सम्मान के साथ वापस भेज दिया ये भी ऐतिहासिक है। जब भारतीय जवानों के किए कराए पर पानी फिर गया।

@rangreje यूजर ने लिखा कि फिर भी कांग्रेस ने इस बात का ढिंडोरा नहीं पीटा और ना ही वोट मांगा, आपके तथाकथित विश्वगुरु यह साहसिक कार्य करते तो जीवन भर गिनाते रहते।