1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस और ग्रामीणों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग, प्रधान समेत कई लोग गिरफ्तार

पुलिस ने 10 नामजद व 80 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है और ग्राम प्रधान सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
पुलिस और ग्रामीणों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग, प्रधान समेत कई लोग गिरफ्तार

पुलिस और ग्रामीणों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग, प्रधान समेत कई लोग गिरफ्तार

पीलीभीत। बच्चा चोर की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस व ग्रामीणों में जमकर लाठी डंडे चले, दोनों ओर से हवाई फायरिंग भी की गयी। पुलिस व पब्लिक के इस संघर्ष में एक दरोगा व एक सिपाही घायल हो गया है। कुछ ग्रामीणों के भी चोटें आई हैं। पुलिस की डायल 100 गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 नामजद व 80 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है और ग्राम प्रधान सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में प्रसूता ने दिया तीन बच्चियों को जन्म, देखकर चिकित्सक भी रह गए हैरान

घटना थाना सेहरामऊ उत्तरी के सौधा गांव की है। जहां बच्चा चोर की अफवाह में पुलिस पब्लिक में जमकर मारपीट हुई। दरअसल देर रात पुलिस को बच्चा चोर की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची तो देखा कि एक गन्ने के खेत को ग्रामीण घेरे हुए हैं। पुलिस को बताया कि बच्चा चोर इसी खेत में है पुलिस ने जब जाकर देखा तो कोई नहीं था। पुलिस ने इसे कोरी अफवाह बताया और ग्रामीणों से अपने अपने घरों पर जाने के कहा। आरोप है कि ग्रामीण भड़क गये और पुलिस को मारने लगे साथ ही फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में हवाई फायरिंग की और भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में अन्य थानों की पुलिस गांव पहुंची और उपद्रव करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें गांव का प्रधान अनूप सिंह भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- भुखमरी से जूझ रहे ग्रामीण ने की खुदकुशी, प्रशासन ने बाद में किया खाने का इंतजाम

वहीं ग्रामीणों की मानें तो पुलिस ने ग्रामीणों को घर में घुसकर बुरी तरह पीटा है साथ ही साथ घर में तोड़फोड़ की है। वहीं पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने हमला किया फिलहाल घायल दरोगा महेश सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Story Loader