1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा: सोशल मीडिया पर वायरल सीएम खट्टर की फेक न्यूज से बढ़ा विवाद, आप के 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ वायरल हुई पोस्ट ने घमासान मचा दिया है।
2 min read
Google source verification
cm manohar lal khattar

हरियाणा: सोशल मीडिया पर वायरल सीएम खट्टर की फेक न्यूज से बढ़ा विवाद, आप के 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ वायरल हुई पोस्ट ने घमासान मचा दिया है। मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा हरियाणा की आईटी सेल ने फर्जी खबर को लेकर शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस में मामला दर्ज कराया। भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के करीब 70 कार्यकर्ता और इंडियन नेशनल लोकदल(आईएनएलडी) की छात्र विंग इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के राज्य उपाध्यक्ष संजीव जाखड़ को गिरफ्तार लिया।

कर्जमाफी पर 'आप' के निशाने पर आई कांग्रेस, गठबंधन को लेकर नहीं खोले पत्ते

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर': मनमोहन का टिप्पणी से इनकार, अनुपम बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर सबका हक

आदमी पार्टी में घमासान मच गया

वहीं, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान मच गया है। आप नेताओं का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को बिना किसी नोटिस या सूचना के गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मनोहर सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में लोकतंत्र नहीं लठतंत्र है। इस दौरान आप न पार्टी के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर मनोहर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन पर बैठने की बात कही। आपको बता दें कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लेकर एक फेक न्यूज चलाने से जुड़ा है।

तेज प्रताप को नहीं किसी राधा की तलाश, छोटे भाई तेजस्वी यादव को बताया अपना नेता

सोशल मीडिया पर चलाई गई थी एक फर्जी खबर

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी खबर चलाई गई थी। जिसको लेकर लेकर भाजपा की हरियाणा आईटी सेल ने शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज कराया था। भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने देर रात साइबर थाना पुलिस ने संजीव समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग