5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल मिश्रा ने ली दिल्ली के नए कानून मंत्री की शपथ

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने सोमवार कानून मंत्री की शपथ ली। उपराज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jun 16, 2015

AAP MLA Kapil Mishra

AAP MLA Kapil Mishra

नई दिल्ली। फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली
के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली जल बोर्ड
के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने सोमवार कानून मंत्री की शपथ ली। उपराज्यपाल नजीब जंग
ने राज निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में मिश्रा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस
दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, अन्य मंत्रियों,
विधायकों और मुख्य सचिव के के शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

फर्जी
डिग्री मामले में पिछले सप्ताह जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद उनके कानून
मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था। मिश्रा को केजरीवाल का
करीबी माना जाता है और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दिनों से वह उनसे जुड़े
हैं। मिश्रा पूर्वोत्तर दिल्ली के करावल नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चुने
गए थे।

ये भी पढ़ें

image