19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manoj Tiwari की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी, BJP ने Adesh Gupta को सौंपी कमान

Manoj Tiwari को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद से हटाया गया BJP ने उनकी जगह Adesh Kumar Gupta को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी

2 min read
Google source verification
Manoj Tiwari की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी, BJP ने Adesh Gupta को सौंपी कमान

Manoj Tiwari की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी, BJP ने Adesh Gupta को सौंपी कमान

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट ( Coronavirus Crisis ) के बीच भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ( Delhi BJP President ) के पद से हटा दिया है।

पार्टी ने उनकी जगह आदेश कुमार गुप्ता ( Adesh Kumar Gupta ) को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ( BJP General Secretary Arun Singh ) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Monsoon 2020: मानसून ने केरल में सही समय पर दी दस्तक, कई इलाकों में झमाझम बारिश

दिल्ली के साथ ही छत्तीसगढ़ पार्टी संगठन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। यहां भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष को हटाकर विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंपी है।

इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में भी भाजपा ने एस टिकेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त किया है।

भाजपा प्रदेश संगठनों में हुए इस बड़े फेरबदल की घोषणा पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है।

Cabinet Meeting: नितिन गडकरी बोले- 6 करोड़ MSME ने 11 करोड़ नौकरियां दी

क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

दरअसल, विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी।

जिसकी वजह से दोनों ही राज्यों में गैर—भाजपा सरकार बनी। दिल्ली में जहां भाजपा को आम आदमी पार्टी के हाथों भारी शिकस्त मिली, वहीं छत्तीसगढ़ में पार्टी को कांग्रेस के सामने मुंह की खानी पड़ी।

तभी से माना जा रहा था कि भाजपा इन दोनों राज्यों में पुराने चेहरों को हटा कर नए लोगों को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी सकती है।

India-China Dispute: कांग्रेस नेता सुरजेवाला बोले- पैंगोंग लेक में कब्जे को लेकर स्पष्टीकरण दे सरकार

मनोज तिवारी पर गिरी गाज

आपको बता दें कि सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था।

हाल ही में सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह लॉकडाउन का खुला उल्लंघन करते नजर आए।

इसके बाद भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनको पद से हटा दिया।

COVID-19: प्रधानमंत्री मोदी बोले- कोरोना 'अदृश्य' शत्रु, लेकिन हमारे कोरोना योद्धा 'अजेय'

Cyclone Nisarga: अम्फान के बाद अब निसर्ग तूफान का अलर्ट! महाराष्ट्र-गुजरात में NDRF की टीमें तैनात

आखिर कौन हैं आदेश गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी में आदेश कुमार गुप्ता की पहचान जमीनी नेता के तौर पर की जाती है। आदेश कुमार फिलहाल पश्चिम पटेल नगर से पार्षद हैं।

इसके साथ ही उत्तरी दिल्ली के मेयर जैसे पदों पर ही रह चुके हैं। भाजपा के इस कदम से माना जा रहा है कि पार्टी अपना पूरा ध्यान एमसीडी चुनावों पर लगाने वाली है।