प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा यह शत्रु अदृश्य जरूर है, लेकिन कोरोना वॉरियर्स और मेडिकल वर्कर्स अजेय हैं, जिनसे कोरोना वायरस जीत नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अज्ञात दुश्मन और अजेय कोरोना वॉरियर्स के बीच चल रहे इस युद्ध में विजयश्री मेडिकल योद्धा को ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि
फ्रंटलाइन वर्कर्स के खिलाफ हिंसा, दुर्व्यवहार को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं इसे स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के खिलाफ हिंसा, दुर्व्यवहार व अशिष्ट व्यवहार स्वीकार्य नहीं किजा जा सकता है।"