नई दिल्ली। दो साल पहले देश छोड़कर भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या के दावे के बाद से सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर विपक्ष के सख्त तेवर के सामने केंद्र सरकार लगातार घिरती नजर आने लगी है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का इस्तीफा मांग लिया है। माल्या के बयान के बाद बुरी तरह फंसे जेटली को इस पर सफाई देनी पड़ गई। उन्होंने कहा कि संसद के गलियारे में माल्या उनके साथ हो लिए थे, उनसे कोई औपचारिक मुलाकात नहीं हुई थी।