कांग्रेस तीनों राज्यों में अपना चुनाव अभियान गुजरात की तर्ज पर ही चलाएगी। गुजरात में राहुल गांधी के दौरों की योजना अलग तरीके से बनाई गई थी। वे एक दिन में तीन से पांच विधानसभा क्षेत्रों को छू रहे थे और उनमें समाज के वंचित तबकों के साथ व्यापारिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, गृहणियों, युवाओं, आदिवासियों समेत लगभग हर तबके के साथ बातचीत कर रहे थे। गुजरात में बड़ी जनसभाओं के साथ नुक्ïकड़ सभाओं में भी राहुल के भाषण कराए गए, जिससे उनकी बात ज्यादा व्यापक दायरे में सुनी गई और उसके अपेक्षित परिणाम भी मिले। इसके अलावा उनके रोड शो भी कराए गए जिनमें युवाओं को सेल्फी के मौके भी दिए गए।